करैरा: थाना करैरा पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
करैरा : दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को फरियादी रूपेन्द्र यादव पुत्र बानसिंह यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम जरगवां ने थाना करैरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बहनोई दीपक यादव पुत्र गिरन सिंह यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम ढंगा कालीपहाड़ी ने उसकी बहन राखी यादव पर जान से मारने की नियत से लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना करैरा में अपराध क्रमांक 713/25 धारा 109, 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई करैरा पुलिस ने करवाई करते दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया है
सराहनीय भूमिका:
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई, उप निरीक्षक रामानंद पचौरी, सहायक उप निरीक्षक ब्रजराज यादव, प्रधान आरक्षक मोहन सिंह आरक्षक विकास भारद्वाज एवं कुलदीप वघेल की रही.!!

Comments
Post a Comment